Latest News

ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में बीते शनिवार को जनपद न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट  - भानु भट्ट

रुद्रप्रयाग, 18 सितंबर, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में बीते शनिवार को जनपद न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सचिव/सिविल जज (सी.डि.), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग श्री रवि रंजन, द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक याद से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन के कुल 11 मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर कुल 19.06.409/- समझौता राशि वसूल की गई। मा. जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रुद्रप्रयाग श्री एस०एम०डी० दानिश श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुद्रप्रयाग श्री राजेश कुमार एवं श्रीमान सिविल जज (जू.डि.), बाह्य न्यायालय ऊखीमठ श्री रोहित कुमार पाण्डेय की पीठ गठित की गयी जिसमें कुल 03 वादों का निस्तारण कर मु.31,02,490/- समझौता राशि वसूल की गयी। उन्होंने बताया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, रुद्रप्रयाग, समस्त अधिवक्ता गणों एवं न्यायिक कर्मचारी गणों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

ADVERTISEMENT

Related Post