Latest News

भारत में कोरोना:देश में अब तक 18 लाख 55 हजार 746 मामले,पिछले 24 घंटे में 52,050 मामले,अब तक 38 हजार 938 लोगों की मौत


भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 52,050 मामले सामने आए हैं और 803 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान सर्वाधिक छह लाख 61 हजार 715 सैंपल टेस्ट हुए हैं। लगातार छठे दिन कोरोना के 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 52,050 मामले सामने आए हैं और 803 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान सर्वाधिक छह लाख 61 हजार 715 सैंपल टेस्ट हुए हैं। लगातार छठे दिन कोरोना के 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में अब तक 18 लाख 55 हजार 746 मामले सामने आ गए हैं। इनमें पांच लाख 86 हजार 298 एक्टिव केस हैं। वहीं 12 लाख 30 हजार 510 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 38 हजार 938 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक कुल दो करोड़ आठ लाख 64 हजार 206 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 66.31 फीसद हो गया है। मृत्यु दर 2.16 फीसद हो गया है।

Related Post