Latest News

बाबा नंद लाल सिंह की अस्थियां पुलिस सुरक्षा में कनखल सती घाट पर विसर्जित


फिरोजपुर पंजाब से संत बाबा नन्द सिंह महाराज की अस्थियां पुलिस की सुरक्षा में पूरे विधि विधान से कनखल स्थित सती घाट पर विसर्जित की गयी।

रिपोर्ट  - 

हरिद्वार/ फिरोजपुर पंजाब से संत बाबा नन्द सिंह महाराज की अस्थियां पुलिस की सुरक्षा में पूरे विधि विधान से कनखल स्थित सती घाट पर विसर्जित की गयी। इससे पूर्व अस्थियो को श्री पंचायती अखाडा निर्मल के संतों ने निर्मल संतपुरा में दर्शन के लिए रखा। अस्थि कलश यात्रा के दौरान पुलिस भी जगह जगह तैनात रही जिससे किसी प्रकार का कोई विवाद ना हो जाये। कनखल चौक पर पुलिस बल तैनात किया गया जहाँ से यात्रा को सीधे ना भेजकर दूसरे रास्ते से भेजा गया। ज्ञात हो की कुछ समय से श्री पंचायती अखाडा निर्मल में विवाद चल रहा है। इस दो गुट आमने सामने है। एक गुट ने श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह अध्यक्ष हैं तो दूसरे के श्रीमहंत रेशम सिंह अध्यक्ष हैं। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। इस अवसर पर महंत प्रेम सिंह ने कहा कि अस्थियो को सही रास्ते से नहीं जाने दिया गया। महापुरुष संत सभी के होते हैं उनके लिए बैर नहीं होना चाहिए। हाकम सिंह ने कहा कि अखाड़ा परिषद को भी इसमें उनका साथ देना चाहिए। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने अखाड़े के साथ धोखा किया और संपत्ति बेचीं। इस अवसर पर बाबा कश्मीरा सिंह भूरीवाले, संत जगजीत सिंह, महंत संतोख सिंह, महंत हरबंस सिंह, महंत राजिंदर सिंह, महंत गुरशरण सिंह, महंत विक्रम सिंह, महंत मंजीत सिंह, महंत इंद्रजीत सिंह, महंत अवतार सिंह, महंत हर्षवर्धन सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Post