Latest News

जिला अधिकारी पौड़ी ने विद्यार्थियों को अधिकतम शैक्षिक लाभ दिये जाने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।


जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज सिंह गर्ब्याल ने वर्तमान समय में जनपद में आॅनलाइन शिक्षा के साथ-साथ शैक्षिक कार्यक्रम प्रसारित करने वाले चैनलों के माध्यम से विद्यार्थियों को अधिकतम शैक्षिक लाभ दिये जाने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 08 अगस्त, 2020 जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज सिंह गर्ब्याल ने वर्तमान समय में जनपद में आॅनलाइन शिक्षा के साथ-साथ शैक्षिक कार्यक्रम प्रसारित करने वाले चैनलों के माध्यम से विद्यार्थियों को अधिकतम शैक्षिक लाभ दिये जाने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वयं प्रभा ग्रुप आॅफ टी.वी. चैनल के अन्तर्गत चैनल नम्बर 27, 28 एवं 31 में स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं। एन.सी.ई.आर.टी. नई दिल्ली द्वारा संचालित चैनल नम्बर 31 में 24 घंटे कक्षा एक से 12 तक एन.सी.ई.आर.टी. के पाठ्यक्रम पर आधारित कार्यक्रम प्रसारित किये जाते हैं। इसके अतिरिक्त दूरदर्शन क्षेत्रीय केन्द्र, देहरादून द्वारा ज्ञानदीप के अन्तर्गत कक्षा 9 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों हेतु 31 अगस्त, 2020 तक नियमित रूप से 01 बजे से अपराह्न 2ः30 बजे तक शैक्षिक कार्यक्रम प्रसारित किये जा रहे हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल ने बताया कि वर्तमान समय में कोविड-19 महामारी के कारण विद्यालय बन्द हैं, जिसके कारण विद्यार्थियों के अध्ययन में व्यवधान उत्पन्न हो गया है। इस शैक्षिक गतिरोध को दूर करने के लिए घर पर ही आॅनलाइन शिक्षा प्रदान करने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा भरसक प्रयास किये जा रहे हैं। शिक्षकों द्वारा विभिन्न डिजीटल माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है, किन्तु शासकीय विद्यालयों में अध्यनरत अधिकांश विद्यार्थियों के पास स्मार्ट फोन, कम्प्यूटर, लैपटाॅप इत्यादि उपकरणों के अभाव के कारण वे आॅनलाइन शिक्षा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जनपद के अधिकांश घरों में टी.वी. सेट उपलब्ध हैं और वर्तमान समय में इस सुविधा का अधिकतम उपयोग किये जाने की आवश्यकता है।

Related Post