Latest News

पौड़ी जनपद के नव नियुक्त मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने आज खिर्सू बासा होम स्टे का निरीक्षण किया।


जनपद के नव नियुक्त मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने आज खिर्सू बासा होम स्टे का निरीक्षण किया। जिला मुख्यालय के नजदीक खिर्सू में बने बासा होमस्टे को उन्होंने पहाड़ के विकास के लिए बेहतर कॉन्सेप्ट बताया। इस दौरान उन्होंने बासा होमस्टे परिसर में ही पौधरोपण भी किया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 12 अगस्त, 2020,जनपद के नव नियुक्त मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने आज खिर्सू बासा होम स्टे का निरीक्षण किया। जिला मुख्यालय के नजदीक खिर्सू में बने बासा होमस्टे को उन्होंने पहाड़ के विकास के लिए बेहतर कॉन्सेप्ट बताया। इस दौरान उन्होंने बासा होमस्टे परिसर में ही पौधरोपण भी किया। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी श्री भटगांई प्राकृतिक छटा से भरपूूर पर्यटक स्थल खिर्सू पहुंचे तो प्राकृति की सुंदरता के बीच उन्हें वहां पर बने होम स्टे (बासा) की खूबसूरती ने उनका मन मोह लिया। पारंपरिक पहाड़ी शैली तथा आधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न बासा कॉन्सेप्ट को उन्होंने बेहद अहम बताया। कहा कि खिर्सू होमस्टे को लेकर जिलाधिकारी द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों को समाचारों और अखबारों में काफी सुना है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के विकास के लिए इस प्रकार के कॉन्सेप्ट बेहद अहम हैं। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा बासा होम स्टे में किये गए उल्लेखनीय कार्यों को आत्मसात करने को कहा। कहा कि जिलाधिकारी द्वारा किए गए कार्यों से सभी अधिकारी सीख ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ में होमस्टे स्वरोजगार का बेहतर उदाहरण है। कहा कि पहाड़ी शैली से निर्मित इसकी वास्तुकला भी मनमोहक है। जिसे अपनाकर शिक्षित युवा अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग को बासा का सही ढंग से रख-रखाव करने के निर्देश दिए। कहा कि बासा में आगंतुकों की सूची भी अपडेट रखी जाए। सोशल मीडिया पर भी प्रचार प्रसार करने को कहा जिससे कि खिर्सू में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सके। बासा कॉन्सेप्ट को नई ऊचाइयों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने संबधित विभाग एक ठोस योजना के तहत काम करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने बासा में परोसे जा रहे पहाड़ी व्यंजनों का भी लुप्त उठाया। इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी/ साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिह नेगी ने मुख्य विकास अधिकारी को होम स्टे(बासा) की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कहा कि बासा होम स्टे का संचालन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अन्तर्गत उन्नति ग्राम संगठन महिला समूहों की सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। इसी माॅडल के तर्ज पर अन्य स्थानों/ग्रामों में स्वयं सहायता समूहों को पर्यटन/होम स्टे कन्वर्जन मेंकार्य करने हेतु प्रेरित कर रहे है। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी दिनेश पंत, बी.एम.एम. खिर्सू भारत सिह बुटोला सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Post