Latest News

उत्तर प्रदेश विधानसभा तीन दिन में चार घंटा चली कार्यवाही,अब अनिश्चतकाल के लिए स्थगित


कोरोना वायरस के संक्रमण काल में भी उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र की कार्यवाही का आयोजन कराने वाली प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। तीन दिन में करीब चार घंटे की कार्यवाही में सरकार ने डेढ़ दर्जन अध्यादेश पास कराने में सफलता प्राप्त की।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

कोरोना वायरस के संक्रमण काल में भी उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र की कार्यवाही का आयोजन कराने वाली प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। तीन दिन में करीब चार घंटे की कार्यवाही में सरकार ने डेढ़ दर्जन अध्यादेश पास कराने में सफलता प्राप्त की। इसके बाद सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज करीब एक घंटा सदन को संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर हमला करने के साथ संकट में भी सहयोग न करने की शिकायत भी कर दी।विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन शनिवार को भी दोनों सदन में काफी शोरशराबा होता रहा। इसके बीच भी सरकार ने 17 विधेयक को पास कराया। हंगामा तथा शोक के कारण यह सत्र तीन दिन में सिर्फ चार घंटा ही चल सका। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में सदन का आयोजन बड़ी बात है। आज तीसरा दिन है। शोक के चलते दो दिन सदन की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पाई। आज अवकाश के दिन सदन चल रहा है। सदस्यों की सदन में उपस्थिति लोकतंत्र का परिचायक है। विधानमंडल के तीन दिन के मानसून सत्र में सर्वाधिक 27 विधेयक पास करने का रिकॉर्ड बना। इसमें 33सदस्यों ने वर्चूअल उपस्थिति दर्ज कराई जबकि तीन बैठक में सदन चार घंटा 30 मिनट तक चला। इसमें भी सदन में 25 मिनट का स्थगन रहा। इसमे नियम 300के तहत 92 सूचनाएं स्वीकार की गयीं। इसके साथ नियम 51के तहत 102 सूचनाएं प्राप्त की गई। इसके साथ 138 याचिकाएं प्रस्तुत की गईं।

Related Post