कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद का निलंबन किया रद्द


कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बिहार से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ नेता शकील अहमद का निलंबन रद्द कर दिया है।पार्टी महासचिव मोतीलाल वोरा की ओर से जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बिहार से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ नेता शकील अहमद का निलंबन रद्द कर दिया है।पार्टी महासचिव मोतीलाल वोरा की ओर से जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है।शकील अहमद को पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था जिसके करीब एक साल बाद ही उनका निलंबन वापस ले लिया गया है।माना जा रहा है कि कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शकील अहमद के निलंबन को रद्द किया है।बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।

Related Post