Latest News

भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की 133वीं जयंती पर माल्यापर्ण कर श्रद्वासुमन अर्पित किए।


भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की 133वीं जयंती पर कुण्ड काॅलोनी स्थित शहीद स्मारक पार्क में मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने पंत जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्वासुमन अर्पित किए।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

चमोली 10 सितंबर,2020, भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की 133वीं जयंती पर कुण्ड काॅलोनी स्थित शहीद स्मारक पार्क में मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने पंत जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्वासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बहुआयामी प्रतिभा के धनी भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत जी एक प्रखर चिन्तक एवं दूरदर्शी कुशल राजनेता थे। जिन्होंने एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अंग्रेजों से लोहा लिया और एक आदर्श राजनेता के तौर पर समाज कल्याण की दिशा में काम किया। पंत जी ने कुली बेगार एवं जमीदारी जैसी सामाजिक बुराईयों को मिटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंत जी ने आजादी दिलाने के साथ ही स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश को नई दिशा देने में अविस्मरणीय योगदान किया है। हिदी भाषा के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। वर्तमान में जरूरत है कि प्रत्येक नागरिक को उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। कहा कि देश को आगे बढाने के लिए सभी को अपने नैतिक दायित्वों को निभाने के साथ ही एकता, अखण्डता व स्वतंत्रता को बनाये रखने में अहम भूमिका निभानी होगी। कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करना ही पन्त जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी कुमकुम जोशी, व्यैक्तिक अधिकारी राजेन्द्र जुयाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारियों ने भी पंत जी की प्रतिमा पर श्रद्वासुमन अर्पित किए।

Related Post