Latest News

कोरोना की वजह से 47 फीसदी कामकाजी महिलाएं अधिक दबाव में


भारत की करीब 50 प्रतिशत कामकाजी महिलाएं कोविड-19 महामारी की वजह से अधिक दबाव महसूस कर रही हैं। ऑनलाइन पेशेवर नेटवर्क लिंक्डइन के एक सर्वे में यह निष्कर्ष निकाला गया है।सर्वे में कहा गया है|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

भारत की करीब 50 प्रतिशत कामकाजी महिलाएं कोविड-19 महामारी की वजह से अधिक दबाव महसूस कर रही हैं। ऑनलाइन पेशेवर नेटवर्क लिंक्डइन के एक सर्वे में यह निष्कर्ष निकाला गया है।सर्वे में कहा गया है कि इस महामारी की वजह से देश की कामकाजी महिलाएं भावनात्मक रूप से प्रभावित हो रही हैं।सर्वे में शामिल 47 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि महामारी की वजह से वे अधिक दबाव या बेचैनी महसूस कर रही हैं।वहीं पुरुषों की बात की जाए, तो उनके लिए यह आंकड़ा कुछ कम है।38 प्रतिशत कामकाजी पुरुषों ने कहा कि महामारी की वजह से उनपर दबाव बढ़ा है।लिंक्डइन ने बृहस्पतिवार को लिंक्डइन श्रमबल विश्वास सूचकांक का दसवां संस्करण जारी किया।यह सर्वे भारतीय श्रमबल के भरोसे को दर्शाता है।यह सर्वे 27 जुलाई से 23 अगस्त के बीच 2,254 पेशेवरों में किया गया। इसमें देश की कामकाजी मांओं और कामकाजी महिलाओं पर महामारी के प्रभाव का आकलन किया गया है।

Related Post