Latest News

अयोध्या नायब तहसीलदार सर्वे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 20 वर्ष बाद लेखपाल पद पर रिवर्ट


अयोध्या, सहायक नायब तहसीलदार सर्वे पद पर तैनात मोहम्मद शफी उल्लाह के खिलाफ जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने बड़ी कार्रवाई की यह कार्रवाई उन्हें लेखपाल के मूल पद पर रिवर्ट करने की है।

रिपोर्ट  - à¤…जय सिन्हा

अयोध्या, सहायक नायब तहसीलदार सर्वे पद पर तैनात मोहम्मद शफी उल्लाह के खिलाफ जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई उन्हें लेखपाल के मूल पद पर रिवर्ट करने की है। जिलाधिकारी सात महीने पहले 17 जनवरी को नायब तहसीलदार सर्वे को एक जांच में लेखपाल के मूल पद पर पदावनत कर चुके हैं। मोहम्मद शफी उल्लाह की तैनाती करीब 35 वर्ष पहले गोरखपुर में स्थानापन्न लेखपाल के पद पर हुई थी। उसके बाद बिना नियमितीकरण के सर्विस में पीछे मुड़कर नहीं देखा। नायब तहसीलदार सर्विस तक पहुंचने मैं कामयाब रहे। यह कहना सहायक अभिलेख अधिकारी ऑफिस का है। सफलता की सीढ़ी चढ़कर नायब तहसीलदार सर्वे तक पहुंचे मोहम्मद शफी उल्लाह जिलाधिकारी की कार्रवाई के बाद लुढ़क कर सीधे लेखपाल पद पर पहुंच गए। पदावनत करने का जिलाधिकारी का यह आदेश 10 सितंबर का है। सहायक अभिलेख अधिकारी भान सिंह ने नायब तहसीलदार सर्वे मोहम्मद शफी उल्लाह के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि की है। सहायक अभिलेख अधिकारी कार्यालय का कार्य माझा क्षेत्र की भूमि के राजस्व अभिलेखों को अपडेट करना है। सात महीने पुराने जिलाधिकारी के उस आदेश को नायब तहसीलदार सर्वे ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चुनौती दी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद जिलाधिकारी के आदेश को इस आधार पर निरस्त कर दिया कि इतनी बड़ी कार्रवाई से प्रभावित नायब तहसीलदार को नहीं सुना। हाईकोर्ट के आदेश के बाद वह फिर से नायब तहसीलदार पद पर तीन महीने पहले बहाल हो गया। हाईकोर्ट से बहाली के बाद राजस्व परिषद ने लेखपाल के नियुक्त अधिकारी जिलाधिकारी को फिर जांच का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने उस आदेश के क्रम में नायब तहसीलदार को नोटिस तमिला करा, उसे समाचार पत्र में भी प्रकाशित कराया।करीब एक सप्ताह पहले नायब तहसीलदार सर्वे ने लिखित पक्ष दाखिल किया। जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार मो. शफी उल्लाह को मूल पद लेखपाल पर पदावनत का आदेश दिया

Related Post