Latest News

युवा पीड़ी को भारतीय संस्कृति से अवगत कराया जायः कुलपति


भारत विकास परिषद उत्तराखंड के तत्वावधान में आज गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के योग विभाग के परिसर में भारत को जानो आनलाईन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के ढाई सौ से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

रिपोर्ट  - à¤°à¤¾à¤®à¥‡à¤¶à¥à¤µà¤° गौड़

हरिद्वार 14 सितंबर। भारत विकास परिषद उत्तराखंड के तत्वावधान में आज गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के योग विभाग के परिसर में भारत को जानो आनलाईन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के ढाई सौ से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्यअतिथि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि भारत विकास परिषद के द्वारा आयोजित भारत को जानो आनलाईन प्रतियोगिता छात्र—छात्राओं को भारतीय प्राचीन वैदिक ज्ञान, संस्कृति और सभ्यता के बारे में अवगत कराएगी और हमारी युवा पीढ़ी अपने देश के वैभवशाली युग से परिचित होकर प्रेरणा लेगी। उन्होंने कहा कि परिषद का यह कार्य अनूठा और अलौकिक है। कोई भी संस्था अच्छे कार्य करने के लिए एक कदम आगे बढ़ाती है तो समाज उसे दो कदम आगे बढ़ाकर स्वीकार करता है। हिन्दी दिवस की बधाई देते हुए प्राफेसर रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि भारत को जानो आनलाईन प्रतियोगिता हमारी संस्कृति के प्रति युवाओं में जनजागरण करेगी साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी पर गर्व करना चाहिए। भारतीय वैज्ञानिकों को हिन्दी में भी विज्ञान की पढाई को प्रोत्साहित करना चाहिए। गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्राफेसर विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि युवा पीढी को अपनी प्राचीन संस्कृति के बारे में ज्ञान होना चाहिए। विश्वविद्यालय के योग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ईश्वर भारद्वाज ने युवाओं को योग के फायदे बताते हुए कहा कि योग हमारी ऋषिमुनियों द्वारा खोजी गई स्वस्थ जीवन यापन करने की प्राचीन पद्धति है। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद गुप्ता ने कहा कि भारत को जानो आनलाईन प्रतियोगिता युवाओं में प्राचीन भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा करना है और युवाओं को अपनी प्राचीन संस्कृति और धरोहर पर गर्व होना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक बृज प्रकाश गुप्ता ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा पीढ़ी को भारत की संस्कृति सभ्यता के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के सहसंयोजक डॉ महेंद्र सिंह असवाल ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी मार्ग से भटक रही है। इसलिए उसे सही मार्ग पर लाना हम सबका दायित्व है। आईआईटी रूड़की के प्रोफेसर सतेन्द्र कुमार मित्तल ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने प्राचीन वैदिक ज्ञान के साथ—साथ आधुनिक शिक्षा का भी ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। भारत विकास परिषद इस दिशा में कार्य कर रही है। भारत को जानो आनलाईन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में गुरूकुल कांगड़ी कन्या महाविद्यालय की एमएससी (भौतिक विज्ञान) की छात्रा कुमारी दिव्या गुप्ता ने प्रथम, कुमारी साक्षी गुप्ता ने दूसरा तथा एमएससी गणित की छात्रा कुमारी अमृता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग में गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के स्नात्कोत्तर योग के छात्र आशुतोष मोर्य ने पहला, एमएससी के छात्र वीरेन्द्र आर्य ने दूसरा तथा पीजी उिप्लोमा योग के छात्र अंकुर गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद गुप्ता ने पुरूस्कृत किया। कार्यक्रम के सहसंयोजक डॉ उधम सिंह, हेमवती नंदन, पूनम चौहान, द्विजेन्द्र पंत, डॉ संगीत सिंह, गोपाल कृष्ण मित्तल, डॉ सतीश अग्रवाल, सुरेश चंद्र जैन, जे.के. मोगा, रश्मि मोंगा, डॉ कल्पना गुप्ता, श्रीमती वेद प्रभा श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, हेमंत नेगी, डॉक्टर पंकज कौशिक, डॉ विनोद उपाध्याय, राम प्रकाश शर्मा समेत परिषद के कई पदाधिकारी प्रेस वार्ता में मौजूद थे। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा के पदाधिकारियों को परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद गुप्ता ने शपथ दिलाई।

Related Post