Latest News

हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है जिसका विश्व में भी एक अपना विशिष्ट स्थान है: डाॅ.सुनील बत्रा


एस.एम.जे.एन. काॅलेज में आज राष्ट्र भाषा हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी विभाग द्वारा एक साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया

रिपोर्ट  - 

हरिद्वार 14 सितम्बर, 2019 एस.एम.जे.एन. काॅलेज में आज राष्ट्र भाषा हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी विभाग द्वारा एक साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें काॅलेज के विभिन्न छात्र-छात्राओं शिवानी त्यागी, मेध वत्स, आकृति रस्तौगी, जूली तिवारी, खुशबू बेन, अनुज सिंह, आनन्द स्वर्ण, आशी सिंघल, काजल, राधिका गोयल, मनु काजला, गौरव वर्मा आदि ने प्रतिभाग कर हिन्दी के सम्मान व गौरव की बात करते हुए अपनी कविताओं, दोहों और विचारों को प्रस्तुत किया। प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने हिन्दी दिवस के अवसर पर शुभकामनायें देते हुए हिन्दी भाषा के अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रचार-प्रसार, कार्यालयी एवं प्रशासनिक उपयोगिता के सन्दर्भ में बढ़ रहीं हिन्दी के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है जिसका विश्व में भी एक अपना विशिष्ट स्थान है। हिन्दी सरल, स्पष्ट एवं भावात्मक होने के कारण सर्व सामान्य द्वारा ग्रहण की जा सकती है। उन्होंने अपने हस्ताक्षर हिन्दी में करने की अपील उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों से की। मुख्य अनुशासन अधिकारी डाॅ. सरस्वती पाठक ने कहा कि आधुनिक भाषाओं की आदि जननी संस्कृत है। डाॅ. पाठक ने कहा कि हिन्दी एक ऐसी भाषा है जिसने हमारी संस्कृति एवं साहित्य को संजोकर रखा है। आधुनिक हिन्दी अपने नये रुप के साथ निरन्तर गतिशील है। अध्ष्ठिाता छात्रा कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने राष्ट्र भाषा हिन्दी को प्रधानता देते हुए कहा कि हमारा सम्पूर्ण जीवन ही हिन्दी भाषा पर टिका है। हमारी प्रतिदिन की क्रियायें हिन्दी में ही होती हैं। अतः हिन्दी का विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थान है। हिन्दी विभाग की शिक्षिका डाॅ. आशा शर्मा व डाॅ. कुसुम नेगी ने संयुक्त रुप से वर्तमान में हिन्दी भाषा की दशा और दिशा पर प्रकाश डालते हुए हिन्दी की समृद्धि से छात्र छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे सभी अपनी शैली को हिन्दी में व्यक्त करें। कार्यक्रम में डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. रीतू चौधरी, श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती रिचा मनोचा, कु. निमिषा शर्मा, विवेक मित्तल, अंकित अग्रवाल, योगेश कुमार रवि सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Related Post