Latest News

प्रदेश की आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को शंखनाद किया।


उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मल्हनी समेत प्रदेश की आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को शंखनाद किया। कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए सीएम ने कहा कि बूथ जीतने का लक्ष्य लेकर चुनावी समर में उतर जाएं।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मल्हनी समेत प्रदेश की आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को शंखनाद किया। कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए सीएम ने कहा कि बूथ जीतने का लक्ष्य लेकर चुनावी समर में उतर जाएं। अगर बूथ जीत गए तो विधानसभा भी जीत जाएंगे। इसके लिए सरकार की सभी लाभार्थी योजनाओं को लेकर घर-घर जाने की अपील की।कुल्हनामऊ स्थित सनबीम स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बूथ, सेक्टर और मंडल प्रमुखों से संवाद किया। करीब 30 मिनट के संबोधन में जौनपुर के गौरवशाली अतीत का जिक्र करते हुए उज्ज्वल भविष्य के सपने दिखाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर पं. दीनदयाल की कर्मभूमि रही है। पूर्ववर्ती सरकारों में यहां का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। भाजपा सरकार विकास की गंगा बहाने के लिए संकल्पित है। यह किसी जात-पात की सरकार नहीं है। हमारा लक्ष्य सबका विकास और सबका सम्मान करना है।

Related Post