Latest News

उत्तर प्रदेश में लगातार सैंपलिंग की संख्या बढ़ाई जा रही है। पिछले 24 घंटे में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के नमूने लिये गए


उत्तर प्रदेश में एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा सैंपलिंग,रिकवरी रेट भी बढ़ा|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

उत्तर प्रदेश में लगातार सैंपलिंग की संख्या बढ़ाई जा रही है। पिछले 24 घंटे में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के नमूने लिये गए हैं। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। रिकवरी रेट अब 90.93 प्रतिशत हो गया है।अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन सिंह ने शनिवार की शाम बताया कि पिछले 24 घंटों में 3528 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब प्रदेश में डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 4 लाख 11 हजार 611 हो गई है। सक्रिय मामले 34 हजार 420 हैं। संक्रमित लोगों में से कुल 6629 लोगों की मौत हुई है।

Related Post