Latest News

उत्तर प्रदेश में पिछले सात महीने से बंद सभी शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में आज से कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू होगी।


उत्तर प्रदेश में आज से खुलेंगे कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल,तैयारियां हुई पूर्ण

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्तर प्रदेश में पिछले सात महीने से बंद सभी शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में आज से कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू होगी। चालू शैक्षिक सत्र में स्कूल पहली बार खुलेंगे। स्कूल दो पालियों में सुबह 8.50 से दोपहर 3.20 बजे तक संचालित किये जाएंगे। पहली पाली सुबह 8.50 से 11.50 बजे तक होगी, जिसमें कक्षा नौ और 10 की कक्षाएं लगेंगी। दूसरी पाली दोपहर 12.20 से 3.20 बजे तक होगी जिसमें कक्षा 11 और 12 की क्लास लगेंगी। उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को समस्त शिक्षा बोर्ड से जुड़े स्कूलों के प्रधानाचार्यों को तत्काल यह जानकारी देने और इस व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के क्रम में राज्य सरकार प्रदेश में कंटेनमेंट जोन के बाहर संचालित कक्षा नौ से 12 तक के सभी स्कूलों को 19 अक्टूबर से खोलने के बारे में शासनादेश पहले ही जारी कर चुकी है। स्कूलों को खोले जाने से पहले उन्हें पूरी तरह सैनिटाइज किया जाएगा। रोज प्रत्येक पाली के बाद भी स्कूलों को सैनिटाइज किया जाएगा।

Related Post