Latest News

अयोध्या में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं / बालिकाओं / छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में किया गया जागरुक


नारी सुरक्षा, नारी जागरूकता व नारी स्वावलंबन हेतु कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं व बच्चियों को आवश्यक बाते बतायी गयी व जागरूकता अभियान चलाया गया।

रिपोर्ट  - à¤…जय सिन्हा

अयोध्या में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित मिशन शक्ति योजना को प्रभावी बनाए जाने हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 24/10/2020 को पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह, श्रुति गुप्ता क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षणाधीन)नोडल ऑफिसर मिशन शक्ति, ए0डी0एम0, थानाध्यक्ष महिला थाना उ0नि0 रत्ना कुमारी, उ0नि0 साधना सिंह व महिला थाना टीम द्वारा को0नगर क्षेत्र के अग्रसेन तिराहे पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं / बालिकाओं / छात्राओं / बच्चियों को मिशन शक्ति के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090(वूमेन पावर लाइन), 181(महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्पलाइन), 102(स्वास्थ्य सेवा), आदि सेवाओं का प्रचार प्रसार किया गया। महिला सुरक्षा संबंधी बचाव हेतु टिप्स दिए गए। नारी सुरक्षा, नारी जागरूकता व नारी स्वावलंबन हेतु कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं व बच्चियों को आवश्यक बाते बतायी गयी व जागरूकता अभियान चलाया गया।

Related Post