Latest News

पीएम मोदी ने आज अपने संबोधन में देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं और देश के वीर सैनिकों के लिए घर में एक दीया जलाएं


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम का यह 70वां संस्करण है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम का यह 70वां संस्करण है। पीएम मोदी ने आज अपने संबोधन में देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सावधानी से त्योहार मनाने की भी बात कही। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से देश के वीर सैनिकों के लिए घर में एक दीया जलाने की अपील की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लभी याद किया। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को हमने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को खो दिया। मैं सबसे अधिक सम्मानपूर्वक उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।प्रधानमंत्री ने आज कहा कि 31 अक्टूबर को, हम वाल्मीकि जयंती भी मनाएंगे। मैं महर्षि वाल्मीकि को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं। महर्षि वाल्मीकि के उदात्त आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। वह करोड़ों गरीबों और दलितों के लिए एक बड़ी उम्मीद है।पीएम मोदी ने लोगों से देश के वीर सैनिकों के लिए घर में एक दीया जलाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने वीर जवानों को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें अपने जांबाज सैनिकों को भी याद रखना है, जो इन त्योहारों में भी सीमाओं पर डटे हैं। भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे हैं। हमें घर में एक दीया, भारत माता के वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना चाहिए।

Related Post