Latest News

राष्ट्रपति चुनाव देश के इतिहास का सबसे महंगा चुनाव.. किस देश का होगा..?


इतिहास के सबसे महंगे चुनाव पर 14 अरब डॉलर खर्च का अनुमान|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

अमेरिका में इस वर्ष हो रहा राष्ट्रपति चुनाव देश के इतिहास का सबसे महंगा चुनाव बनने जा रहा है। इस चुनाव में पिछले राष्ट्रपति चुनाव के मुकाबले दोगुनी राशि खर्च होने का अनुमान है। इस बार करीब 14 अरब डॉलर खर्च होने की अनुमान है। शोध समूह ‘द सेंटर फॉर रेस्पॉनसिव पॉलिटिक्स’ ने कहा कि मतदान से पहले के आखिरी महीने में राजनीतिक चंदे में भारी वृद्धि हुई है।शोध समूह के मुताबिक, इस राजनीतिक चंदे में भारी बढ़ोतरी की वजह से इस चुनाव में जो 11 अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान लगाया गया था, वह पीछे छूट गया है। अनुमान है कि चुनाव में खर्च के पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो रहे हैं। समूह के मुताबिक डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन अमेरिकी इतिहास के पहले प्रत्याशी होंगे जिन्होंने दानकर्ताओं से एक अरब डॉलर की राशि प्राप्त की। उनके प्रचार अभियान को 14 अक्तूबर को 93.8 करोड़ डॉलर मिले हैं जिससे रिपब्लिकन पार्टी के खेमे में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। दरअसल, ट्रंप के कार्यकर्ताओं ने दानदाताओं से अब तक सिर्फ 59.6 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई है जो बिडेन से लगभग आधी है। शोध समूह ने कहा, इस बार अरबपति हो या आम अमेरिकी, सभी ने काफी दान किया है। जबकि महिलाओं ने इस बार दान देने का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

Related Post