Latest News

धरती गर्म हो रही, लेकिन इंसान के शरीर का सामान्य तापमान लगातार घट रहा है।


धरती गर्म हो रही फिर भी लगातार घट रहा आपके शरीर का सामान्य तापमान |

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

धरती गर्म हो रही, लेकिन इंसान के शरीर का सामान्य तापमान लगातार घट रहा है। अमेरिका और लंदन में हुए एक ताजा अध्ययन में पता चला है कि अब इंसानी शरीर का सामान्य तापमान अब 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट (98.6°F) नहीं रहा। यहां तक कि ग्रामीण इलाकों में भी ये तेजी से बदल रहा है। बोलीविया के एक गांव में 16 वर्ष तक कुछ लोगों पर किये गए अध्ययन में ये जानकारी प्राप्त हुई है। साइंस एडवांस में प्रकाशित एक अध्ययन में ये जानकारी दी गई है। लेकिन क्या ऐसा भारत समेत निम्न आय वाले देशों में भी हो रहा है? जानते हैं, क्यों घट रहा है इंसान के शरीर का औसत तापमान और क्या है इसका मतलब?,जर्मन डॉक्टर कार्ल रेनहोल्ड अगस्त वंडरलिच (Carl Reinhold August Wunderlich) ने वर्ष 1851 में क्लिनिकल थर्मामीटर के उपयोग के लिए मानक तय किया था। उन्होंने लाखों बार 25 हजार मरीजों के शरीर का तापमान रिकॉर्ड किया। इसके बाद 1868 में उन्होंने एक किताब में उनका अध्ययन प्रकाशित हुआ। इस अध्ययन में डॉ कार्ल ने मनुष्य के शरीर का सामान्य औसत तापमान 98.6°F बताया था। हालांकि हाल के कुछ वर्षों में हुए अध्ययनों में पता चला है कि मनुष्य के शरीर का औसत सामान्य तापमान (Average Human Body Temperature) अलग-अलग होता है। ये औसत तापमान 97.7°F, 97.9°F और 98.2°F है। पिछले वर्ष प्रकाशित ऐसे ही एक अध्ययन में बताया गया था कि अमेरिकी नागरिकों के शरीर का तापमान पिछली दो शताब्दियों से लगातार घट रहा है।

Related Post