Latest News

देश में पिछले 24 घंटों में कुल एक्टिव केसों में 7189 की गिरावट आई है।


देश में पिछले 24 घंटों में कुल एक्टिव केसों में 7189 की गिरावट और 670 मरीजो की मौत

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

देश में पिछले 24 घंटों में कुल एक्टिव केसों में 7189 की गिरावट आई है। अब कुल एक्टिव केस 5,20,773 रह गए हैं। वहीं 47,638 नए कोरोना के मामलों के साथ कुल कोरोना मामलों की संख्या 8411724 हुई। 670 नई मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 124985 पहुंच गई है।देश में लगातार सात दिनों से कोविड​​-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख से कम है। 27 प्रदेशों और केंद्रशासित प्रदेशों में उपाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 20,000 से कम रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन गिरावट आ रही है। देशभर में फिलहाल 5,27,962 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है, यह संख्या कुल मामलों की 6.31 फीसदी है। देश में कुल इलाजरत मामलों के 78 प्रतिशत मामले 10 प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों के हैं। 51 प्रतिशत से अधिक इलाजरत मामले महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के हैं।

Related Post