Latest News

भाजपा के पश्चिम बंगाल में अध्यक्ष दिलीप घोष बिहार में मिली जीत के बाद अपने राज्य में हुंकार भर रहे हैं।


बिहार में एनडीए की बड़ी जीत के बाद अब कैबिनेट में विस्तार और बंगाल की बारी

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

भाजपा के पश्चिम बंगाल में अध्यक्ष दिलीप घोष बिहार में मिली जीत के बाद अपने राज्य में हुंकार भर रहे हैं। दिलीप घोष को भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बंगाल में बदलाव जरूर आएगा। बिहार का चुनाव जीतने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगाह केंद्र में अपने मंत्रिमंडल के विस्तार और कुछ सहयोगियों के विभाग में बदलाव पर टिकी है। दीपावली के बाद मंत्रिमंडल का फेरबदल कभी भी हो सकता है। फिलहाल अभी नजर बिहार में नई सरकार के गठन और सत्ता में समुचित हिस्सेदारी पर टिकी है।बिहार में भाजपा ने पहले ही मुख्यमंत्री का पद नीतीश कुमार के लिए घोषित कर रखा है। पुरानी व्यवस्था के अनुसार पार्टी के पास उपमुख्यमंत्री का पद रहेगा। लेकिन राज्य सरकार में भाजपा अपनी जिम्मेदारी और भागीदारी दोनों बढ़ाएगी। पार्टी के 75 विधायक जीतकर आए हैं। वहीं जद(यू) के 43 विधायक जीते हैं। दो सहयोगी दल वीआईपी और हम भी हैं। समझा जा रहा है कि भाजपा बिहार में एक संतुलित सरकार के गठन के पक्ष में है।

Related Post