Latest News

अगस्त्यमुनि के कमेडा (धुंयेली गांव) में मनरेगा के माध्यम से न्यूट्री वाटिका निर्माण कार्य के लिए करीब 5 हैक्टेयर भूमि में घेरबाड़ लगाने का कार्य आरंभ


विकास खंड अगस्त्यमुनि के कमेडा (धुंयेली गांव) में मनरेगा के माध्यम से न्यूट्री वाटिका निर्माण कार्य के लिए करीब 5 हैक्टेयर भूमि में घेरबाड़ लगाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रूद्रप्रयाग 26 नवम्बर 2020, विकास खंड अगस्त्यमुनि के कमेडा (धुंयेली गांव) में मनरेगा के माध्यम से न्यूट्री वाटिका निर्माण कार्य के लिए करीब 5 हैक्टेयर भूमि में घेरबाड़ लगाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र में बाड़ लगान हेतु 3.4 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली इस पोषण वाटिका के निर्माण होने से करीब 40 महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति सहित उनकी आजीविका संवर्द्धन में भी इजाफा हुआ है। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ( एस.एच.जी. ) ने यहाँ पर ककड़ी, लौंकी, बींस, भिंडी और गोभी की खेती की है, जिसके लिए बीज बगवानी विभाग और रिलायंस फाउंडेशन से प्रदान किए गए थे। बीते सीजन में ग्रामीणों ने न केवल सब्जियों का पर्याप्त मात्रा में उपभोग किया बल्कि बाजार में इनकी बिक्री की और पहली ही फसल से करीब 25 हजार रुपए तक की आमदनी प्रति परिवार अर्जित की। अब इसमें मैथी, पालक, मस्टर ग्रीन, आलू, मटर, गोभी आदि की फसल तैयार की जा रही है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर इनके द्वारा प्याज की नर्सरी भी विकसित की गई है। मनरेगा योजनातंर्गत जनपद के अगस्त्मुनि विकास खंड में 8 तथा ऊखीमठ में 2 न्यूट्री गार्डन प्रस्तावित हैं जिनमें कार्य गतिमान हैं।

Related Post