Latest News

केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश में दो दर्जन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी देने जा रही है।


केंद्र सरकार अगले तीन माह में उत्तर प्रदेश में दो दर्जन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को देने जा रही मंजूरी

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

केंद्र सरकार अगले तीन माह में उत्तर प्रदेश में दो दर्जन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी देने जा रही है। सात हजार करोड़ से अधिक की लागत की परियोजनाओं में 680 किलोमीटर दो लेन और चार लेन राष्ट्रीय राजमार्गों को बनाया जाएगा। इसमें पांच रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी)व एक फ्लाईओवर शामिल हैंअधिकांश परियोजनाएं मझोले शहरों व कस्बों को जोड़ने वाली हैं।इससे स्थानीय निवासियों को तेज व सुगम यातायात मिल सकेगा। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष (मार्च 2021) तक दो दर्जन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी देने का लक्ष्य रखा गया है। इन परियोजनाओं पर 7205 करोड रुपये लागत होने का अनुमान है।सभी परियोजनाओं को अगले दो से ढ़ाई साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।इन परियोजनाओं में दो लेन पेव शोल्डर प्रतापगढ़ के जेठवाड़ा-शृंगवेरमपुर (54 किमी) का खंड भी शामिल है।इस पर 550 करोयह खंड रामवन गमन पथ परियोजना का हिस्सा है। इसी कड़ी में दो लेन पेश शोल्डर रामपुर-सिकरीगंज (31 किमी) राष्ट्रीय राजमार्ग पर 240 करोड़ रुपये खर्च होंगे।यह खंड राम जानकारी मार्ग परियोजना का हिस्सा है।दोनों परियोजनाओं को दिसंबर- 2020 में मंजूरी दे दी जाएगी।

Related Post