Latest News

चमोली में 5 करोड़, 46 लाख, 90 हजार की लागत से नवनिर्मित सिविल जज जूनियर डिविजन न्याय भवन का लोकापर्ण


उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश/न्यायमूर्ति रवि मलिमथ ने रविवार को थराली में 5 करोड़, 46 लाख, 90 हजार की लागत से नवनिर्मित सिविल जज जूनियर डिविजन न्याय भवन का लोकापर्ण किया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 06 दिसम्बर,2020,उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश/न्यायमूर्ति रवि मलिमथ ने रविवार को थराली में 5 करोड़, 46 लाख, 90 हजार की लागत से नवनिर्मित सिविल जज जूनियर डिविजन न्याय भवन का लोकापर्ण किया। थराली में न्याय भवन के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कार्यदायी एवं निर्माणदायी संस्था सहित सभी को बधाई दी। कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को न्याय मिलने में अधिक सुविधा मिलेगी। नवनिर्मित थराली न्याय भवन में न्यायालय कक्ष, आशुलिपिक कक्ष, रिटर्निंग कक्ष, कार्यालय, ई-कोर्ट, सर्वर रूम, बंदी गृह, लाइब्रेरी, एपीओ कक्ष, बार रूम, कैटीन सहित 13 कक्ष का नव निर्माण किया गया है। मुख्य न्यायाधीश/न्यायमूर्ति के थराली पहुॅचने पर पुलिस के जवानों ने गार्ड आफ आॅनर दिया। इस अवसर पर मा0 मुख्य न्यायाधीश ने थराली न्यायालय परिसर मे पौधरोपण भी किया। थराली में न्याय भवन के उद्घाटन समारोह में न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय/प्रशासनिक न्यायाधीश चमोली मनोज कुमार तिवारी, मैडम कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय महोदय, जिला जज चमोली राजेंद्र सिंह चैहान, महानिबंधन उच्च न्यायालय नैनीताल श्री हीरा सिंह बोनाल, पीपीएस उच्च न्यायालय गुरुप्रीत सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली सुधीर कुमार सिंह, सीजेएम चमोली राजीव धवन, न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली साहित्ता बानो, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान, एडीएम अनिल कुमार चन्याल, थराली बार एशोसिएशन के अध्यक्ष देवीदत्त कुनियाल सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी और अधिवक्तागण मौजूद थे।

Related Post