Latest News

पौड़ी में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वावस अधिकारी, पौड़ी मेजर करन सिंह द्वारा जिलाधिकारी को प्रतीक झण्डा लगाया।


सशस्त्र झण्डा दिवस के अवसर पर आज विकास भवन परिसर, पौड़ी में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वावस अधिकारी, पौड़ी मेजर करन सिंह(अ.प्रा.) द्वारा जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज सिंह गर्ब्याल को प्रतीक झण्डा लगाया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 07 दिसम्बर, 2020, सशस्त्र झण्डा दिवस के अवसर पर आज विकास भवन परिसर, पौड़ी में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वावस अधिकारी, पौड़ी मेजर करन सिंह(अ.प्रा.) द्वारा जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज सिंह गर्ब्याल को प्रतीक झण्डा लगाया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा करते हुए कई सैनिक अपने जीवन का बलिदान दे जाते हैं तो कई अपंग हो जाते हैं जिसके कारण उनके मासूम बच्चे एवं परिवार बेसहारा हो जाते हैं। ऐसे में इन परिवारांे को देश के नागरिकों के सहयोग की नितांत आवश्यकता होती है। कहा कि हम सबका परम कत्र्तव्य है कि सशस्त्र सेनाओं के बहादूर जवानों की शहादत को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए समर्पित भावना से उनके परिवार के कल्याण के लिए झण्डा दिवस सहयोग राशि जमा करें। जनपद के समस्त कार्यालयों में भी संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा झण्डा लगाकर सशस्त्र सेनाओं के बहादूर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए समर्पित भावना से झण्डा दिवस सहयोग राशि जमा की गई। इस अवसर पर एपीडी सुनील कुमार, सैनिक कल्याण से रवीन्द्र, सुरेन्द्र मौजूद थे।

Related Post