Latest News

राजधानी समेत यूपी के अधिकतर जनपद कोहरे की चपेट में


राजधानी समेत यूपी के अधिकतर जनपद कोहरे की चपेट में हैं।खासकर,लखनऊ व आस-पास के जनपदों में 12 घंटे से घनघोर कोहरा छाया हुआ है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

राजधानी समेत यूपी के अधिकतर जनपद कोहरे की चपेट में हैं।खासकर,लखनऊ व आस-पास के जनपदों में 12 घंटे से घनघोर कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में वाहनों की रफ्तार धीरे हो गई। इस दौरान जरा भी लापरवाही दुर्घटना का शिकार बना सकती है।अभी तक शाम से गिरने वाला कोहरा सुबह छट जाता रहा।आठ बजे के करीब सूरज की किरणें धरती पर पड़ने लगतीं।वहीं गुरुवार को राजधानी कोहरे के आगोश में रहीं।सड़कों पर दूर का दिखाई देना बंद हो गया।फॉग लाइट भी खास प्रभाव नहीं दिखा पा रही थीं।लिहाजा, चालकों ने वाहनों की रफ्तार धीमें कर दी।ऐसे में ठंड का भी इजाफा हो गया।

Related Post