Latest News

2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण इस बार पूर्ण ग्रहण होगा लेकिन भारत में यह नहीं देखा जा सकेगा


भारत में नहीं दिखेगा साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण,14 दिसंबर को 2 मिनट 10 सेकेंड के लिए रहेगा ग्रहण|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण इस बार पूर्ण ग्रहण होगा।भारत में यह नहीं देखा जा सकेगा और शेष दुनिया के भी कुछ ही हिस्सों में दिखेगा।पूर्ण ग्रहण के दौरान सूर्य के कोरोना के अध्ययन के लिहाज से यह घटना खगोल विज्ञानियों के लिए अहम होनी जा रही है।आर्यभटट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान नैनीताल (एरीज) के वरिष्ठ सौर विज्ञानी डॉ. वहाबउददीन के अनुसार यह ग्रहण 14 दिसंबर की शाम भारतीय समयानुसार 7:03 बजे शुरू होगा और रात 12.23 बजे तक रहेगा।पूर्ण ग्रहण की अवधि 9:43 बजे से 9:45 बजे के बीच दो मिनट दस सेकंड की होगी। यह चिली व अर्जेंटीना के अलावा प्रशांत महासागर में रहेगा।इस ग्रहण का अधिकांश हिस्सा महासागर में पडने जा रहा है।

Related Post