Latest News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी नेताओं,सांसदों,विधायकों को को चुनावी संदेश दिया।उन्होंने कहा कि सभी चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।


पार्टी नेताओं,सांसदों,विधायकों को चुनावी संदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं:मुख्यमंत्री

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी नेताओं,सांसदों,विधायकों को को चुनावी संदेश दिया।उन्होंने कहा कि सभी चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।चक्कर न लगाएं। कोई काम न करे तो चुपचाप संगठन को बताएं।संगठन और सरकार भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के साथ खड़ा है। उन्होंने जिलाध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों को सरकारी बैठकों में जाने से भी परहेज करने को कहा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बागपत रोड स्थित भाजपा पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय में मेरठ मंडल के संगठन के पदाधिकारियों की बैठक ली।करीब घंटे भर की बैठक में उन्होंने कहा कि मिशन-2022 में कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारी जुट जाएं।अब विधानसभा चुनाव में बस एक साल का समय रह गया है।इसे ध्यान में रख लें।विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का काम करें।

Related Post