Latest News

2022 तक खत्म हो जाएगी देश में डॉक्टरों की कमी, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने कहा


केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी चौबे बुधवार को एक दिन के प्रयागराज प्रवास पर थे।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी चौबे बुधवार को एक दिन के प्रयागराज प्रवास पर थे। सर्किट हाउस में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसपी सिंह और सीजीएचएस के डॉक्टर व स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक कर स्वस्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। डॉक्टरों की कमी की बात सामने आने पर कहा कि एमबीबीएस की सीटें काफी बढ़ा दी गई हैं। बर्ष 2022 तक देश में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर उपलब्ध हो जाएंगे। कोविड-19 के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न होने दें। यह भी आश्वासन दिया कि अगली बार आने पर स्वरूपरानी अस्पताल में स्टाफ की कमी पर चर्चा करेंगे। वैक्सीनेशन आदि की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इसके बाद सीजीएचएस नं.-1 जार्जटाउन का भी निरीक्षण किया।

Related Post