Latest News

गोकुल धाम में 23 दिसंबर को समर्पण गौशाला द्वारा निराश्रित जनों, असहाय जनों एवं साधु संतों को कंबल वितरण किये


गौभक्त श्रद्धेय संजीव कृष्ण ठाकुर जी महाराज के जन्म दिन के सुअवसर पर रुक्मिणी विहार स्थित गोकुल धाम में 23 दिसंबर को समर्पण गौशाला द्वारा निराश्रित जनों, असहाय जनों एवं साधु संतों को कंबल वितरण किये गये।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

मथुरा, गौभक्त श्रद्धेय संजीव कृष्ण ठाकुर जी महाराज के जन्म दिन के सुअवसर पर रुक्मिणी विहार स्थित गोकुल धाम में 23 दिसंबर को समर्पण गौशाला द्वारा निराश्रित जनों, असहाय जनों एवं साधु संतों को कंबल वितरण किये गये। श्रद्धेय संजीव कृष्ण ठाकुर जी महाराज ने कहा कि मैं अपने जन्म दिवस को प्रति वर्ष सेवा दिवस के रुप में विगत की वर्षों से मना रहा रहा हूँ। मानवता की सेवा ही सही अर्थों में एक उत्सव एवं महोत्सव है। इस कड़ाके की सर्दी में ब्रजवासियों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है। इस अवसर पर नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल कांत उपमन्यु एडवोकेट की भी गरिमामयी उपस्थिति रही । ब्रज प्रेस क्लब की तरफ से कमलकांत उपमन्यु द्वारा श्रद्धेय ठाकुर जी का अभिनंदन करते हुए कहा गया कि ठाकुर जी हमारे संपूर्ण ब्रज के गौरव हैं। आपके द्वारा जहाँ संपूर्ण विश्व में गौमाता एवं प्रभु की महिमा को पहुंचाने का पुनीत कार्य किया जा रहा है, वही मानवता की सेवा के कार्य भी समय समय पर किये जाते रहे हैं।आज साधु संतों एवं ब्रज वासियों को कंबल बांटकर अति प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है । ब्राह्मण सेवा संघ वृन्दावन के समस्त पदाधिकारियों ने भी पधार कर ठाकुर जी क स्वागत किया। जिसमें संस्थापक चंदर लाल शर्मा , अध्यक्ष आनंद वल्लभ गोस्वामी , कार्ष्णि नागेन्द्र दत्त गौड़ , अभिषेक कृष्ण शास्त्री, रमाकांत शर्मा, हेमंत यादव , ब्रह्मचारी विमल चैतन्य जी, शिवदयाल शर्मा, गिरिराज शरण जी, मोहन लाल गौड़. मोहन शास्त्री, छीता गुरु जी, खेम चंद्र अग्रवाल जी, राजेश रावत जी, संतोष त्रिपाठी, लाला मुन्ना , बाबू जी श्रीमान सत्यभान शर्मा ने सबका दुपट्टा पहिनाकर स्वागत किया। आनंद बल्लभ गोस्वामी ने संचालन किया। ट्रस्ट के महासचिव राजीव शर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया।

Related Post