Latest News

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर राजधानी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित


सरकार किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।सरकार किसानों की लागत को कम करने और उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दे रही: मुख्यमंत्री

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर राजधानी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।मुख्य कार्यक्रम विधानभवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के निकट व लोकभवन में मनाया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत किया गया।सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आादित्यनाथ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह कहा करते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता खेतों से होकर जाता है।यानि भारत की प्रगति तब होगी,जब देश का किसान प्रगतिशील होगा।भारत में समृद्धि तब आएगी, जब किसान समृद्धशाली होगा। कृषि प्रधानता ही भारत की अर्थव्यवस्था का आधार है। किसान दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकार किसानों की लागत को कम करने और उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दे रही है।प्रदेश के किसानों को ट्रैक्टर प्रदान किए जा रहे हैं। 20 कृषि विज्ञान केंद्रों को स्थापित करने का संकल्प पूरा किया है।प्रदेश के चार कृषि विश्वविद्यालयों के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्रों को जोड़ा गया है।

Related Post