Latest News

बसपा अध्यक्ष मायावती का 15 जनवरी को जन्मदिन मनाये जाने को लेकर बसपा की तैयारियां जोरों पर हैं।


मायावती का 15 जनवरी को जन्मदिन मनाये जाने को लेकर बसपा की तैयारियां जोरों पर

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

अलीगढ़ में बसपा अध्यक्ष मायावती का 15 जनवरी को जन्मदिन मनाये जाने को लेकर बसपा की तैयारियां जोरों पर हैं।पार्टी जन कल्याण दिवस के रूप में भव्य आयोजन करेगी।नुमाइश मैदान के पुनिया द्वारा के निकट स्थित मैदान में कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कानपुर,आगरा व कानपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी बाबू मुनकाद अली व आगरा अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह होंगे।आज पार्टी के पदाधिकारी जिला प्रशासन से अनुमति लेंगे।पिछले सप्ताह पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली अलीगढ़ मंडल की बैठक ली। जिसमें अलीगए मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अरविंद आदित्य,अशोक सिंह,रणवीर कश्यप,महेश चौधरी,विजेंद्र सिंह विक्रम,जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष व हरदुआगंज नगर पंचायत चेयरमैन तिलक राज यादव,शिव कुमार शास्त्री,गजराज विमल,सुरेश गौतम,अशोक प्रजापति,जसवंत सांवरिया को जिम्मेदारी दी गई है।

Related Post