Latest News

बर्ड फ्लू के लगातार बढ़ते खतरे को लेकर यूपी सरकार अलर्ट,सीएम योगी ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बरतने को कहा


बर्ड फ्लू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार भी अलर्ट हो गई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

बर्ड फ्लू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार भी अलर्ट हो गई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।उन्होंने स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है।उत्तर प्रदेश से सटे दूसरे राज्यों में पक्षियों में फैले बर्ड फ्लू के चलते यहां भी सतर्कता बढ़ाई जा रही है।यह बीमारी सिर्फ पक्षियों के लिए ही नहीं,बल्कि इंसानों के लिए भी घातक है।इस बीमारी से संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने वाले जानवर और इंसान आसानी से इससे संक्रमित हो जाते हैं।वन विभाग ने भी बर्ड फ्लू के खतरे को भांपते हुए सावधानियां बरतने को कहा है। सभी ऐसी वॉटर बॉडी को चिन्हित करने को कहा गया है,जहां विदेशी पक्षी आते हैं।

Related Post