Latest News

किसानों की बिना जानकारी के विद्युत कंपनियों ने बढ़ा दिए विद्युत भार,किसानों में भारी आक्रोश


किसानों की जानकारी के बिना विद्युत कंपनियों ने विद्युत भार बढ़ा दिए है।भाजपा विधायक ठाकुर दलबीर सिंह ने इसकी शिकायत प्रमुख सचिव ऊर्जा से की है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

किसानों की जानकारी के बिना विद्युत कंपनियों ने विद्युत भार बढ़ा दिए है।भाजपा विधायक ठाकुर दलबीर सिंह ने इसकी शिकायत प्रमुख सचिव ऊर्जा से की है।बरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने आश्वासन समिति की विधानसभा में आयोजित बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा के समक्ष जनपद के हजारों किसानों की समस्याओं को रखी।उन्होंने कहा कि किसानों के निजी नलकूपों का भार 7.5 हॉर्स पॉवर से 10 हॉर्स पॉवर और 10 हॉर्स पावर से 12.5 हॉर्स पॉवर या इससे अधिक किसानों की जानकारी के बिना बढ़ा दिया गया है।इस प्रकार की प्रक्रिया विद्युत संहिता 2005 की धारा 6.9 का उल्लंघन है।बिजली कंपनियों द्वारा मनमानी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।इस तरीके से विद्युत भार बढ़ाकर सरकार की छवि को भी धूमिल किया जा रहा है।इस कार्यवाही से किसानों में भारी आक्रोश है। प्रमुख सचिव ऊर्जा ने आश्वासन दिया कि किसानों के विद्युत कनेक्शनों का भार बिना उनकी सहमति के नहीं बढ़ाया जाएगा।उनकी सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

Related Post