Latest News

ब्राह्मण समाज द्वारा हरिद्वार के इक्कड़ कला में सभा का आयोजन


अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उत्तराखंड ब्राह्मण समाज द्वारा हरिद्वार के इक्कड़ कला गांव में सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पं. पद्म प्रकाश शर्मा ने ब्राह्मण एकता पर जोर देते हुए कहा कि आज हमारे बिखराव का फायदा हर राजनीतिक दल उठा रहा है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार, 10 जनवरी 2021। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उत्तराखंड ब्राह्मण समाज द्वारा हरिद्वार के इक्कड़ कला गांव में सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पं. पद्म प्रकाश शर्मा ने ब्राह्मण एकता पर जोर देते हुए कहा कि आज हमारे बिखराव का फायदा हर राजनीतिक दल उठा रहा है। आज हमें एक मंच पर आने की आवश्यकता है। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पं. मनोज गौतम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं को शिक्षित होकर समाज का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। उन्होंने स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर देने के अलावा उनके स्तर पर हर तरह का ब्राह्मण समाज को सहयोग देने का आश्वासन दिया। हाल ही में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पं. जे.पी जुयाल ने ब्राह्मण समाज के युवाओं को शिक्षित करने पर जोर दिया। अधिवक्ता पं. संजय उपाध्याय ने ब्राह्मण समाज के व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक परामर्श देने का आश्वासन दिया। प्रदेश संयोजक पं. बालकृष्ण शास्त्री ने युवाओं को सोशल मीडिया का सावधानी से प्रयोग करने को कहा। ब्राह्मण जागृति संस्था के महामंत्री पं. संजय संजय शर्मा ने युवाओं को नशे से परहेज कर अपनी शिक्षा के स्तर को सुधारने पर जोर दिया। इस सभा के आयोजक पं. अरुण शर्मा ने कहा कि हमंे ब्राह्मण भाइयों के हर दुःख सुख में साथ खड़ा होना चाहिए। पं. अश्वनी शर्मा ने कहा केरल, तमिलनाडु जैसे अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी ब्राह्मण समाज को संघटित होने पर जोर दिया। पं. नवनीत शर्मा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण कम बोलता है ज्यादा करने में विश्वास करता है। इक्कड़ कला से पं. सौरभ शर्मा ने ब्राह्मण समाज मंे आगे आकर ब्राह्मण समाज की उन्नति पर जोर दिया। इस ब्राह्मण महासभा में ढांढेकी से शुभम शर्मा, बहादरपुर जट्ट से अभिषेक शर्मा, नवनीत शर्मा, अभिनव शर्मा, शुभम गौड़, दुर्गेश शर्मा, सचिन शर्मा, अवनीश शर्मा, शिवम कौशिक, सुभाषगढ़ से रजत शर्मा, गोलू शर्मा, दिनारपुर से रजत शर्मा के अलावा भारी संख्या मे ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Post