Latest News

ट्रैक्टर रैली के दौरान कांग्रेसी नेताओं और प्रशासन में झड़प


नए कृषि कानूनों के विरोध में निकाली जा रही कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली के दौरान कांग्रेसी नेताओं और प्रशासन में झड़प हुई।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार मे नए कृषि कानूनों के विरोध में निकाली जा रही कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली के दौरान कांग्रेसी नेताओं और प्रशासन में झड़प हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता बहादराबाद से जिला कलेक्ट्रेट तक विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाल रहे थे। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेसियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच झड़प भी हुई। हालांकि बाद में कांग्रेसी नेताओं ने शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकालने का आश्वासन दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेसी कार्यकर्ता 55 दिन से राजधानी दिल्ली में धरना दे रहे किसानों के समर्थन में रैली कर रहे हैं। सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है। वह सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए।

Related Post