Latest News

पौड़ी में अपर बाजार को हेरिटेज स्ट्रीट के रूप में विकसित करने को लेकर जिलाधिकारी ने बैठक ली।


जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज विकास भवन परिसर पौड़ी में अपर बाजार को हेरिटेज स्ट्रीट के रूप में विकसित करने हेतु व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 21 जनवरी, 2021,जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज विकास भवन परिसर पौड़ी में अपर बाजार को हेरिटेज स्ट्रीट के रूप में विकसित करने हेतु व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु जिलाधिकारी के एक के बाद एक अभिनव कार्य को लेकर उपस्थित सभी गणमान्य ने प्रसन्नचित भाव से धन्यवाद ज्ञापित किया। आर्किटेक रक्षित पाण्डे ने अपर बाजार में बनाये जाने वाले हेरिटेज स्ट्रीट के डिजाईन का अवलोकन कराने हुए होने वाले कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 28 फरवरी को प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के प्रस्तावित भ्रमण के दौरान हेरिटेज स्ट्रीट के विकास कार्य का भी शिलान्यास किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि पौड़ी शहर को पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश ही नहीं देश व दुनिया में अलग पहचान बनाने हेतु कार्य किया जा रहा है। जल्द ही अब अपर बाजार को हेरिटेज स्ट्रीट के रूप में विकसित किया जायेगा। जल्द ही टूरिज्म की जितनी योजनाएं हैं उन्हें लाॅच करवाया जायेगा। कहा कि सीएम घोषणा के तहत माॅल रोड़ का शिलान्यास, हेरिटेज स्ट्रीट का शिलान्यास किया जायेगा। कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट पूरे इण्डिया में एक अलग ही स्ट्रीट के रूप में देखने को मिलेगी। काम शुरू हो चुका है और प्रथम चरण में 05 करोड़ की योजना है, जिसमें जिला योजना, डेवल्पमेंट आॅथरिटी व नगर पालिका से धनराशि व्यय किया जायेगा, जिसके लिए जिला योजना से लगभग 02 करोड़ जारी किया गया है। शीघ्र ही कार्य भी शुरू हो जायेगा। पुरानी जेल को भी म्यूजियम व हाट बाजार के रूप में पुराने आर्किटेक्ट को ध्यान में रखते हुए विकसित करने की योजना बनाई गई है।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी एस.एस.राणा, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, अधि.अधि.नगरपालिका पौड़ी प्रदीप बिष्ट, अध्यक्ष व्यापार मण्डल पौड़ी देवेन्द्र रावत, सचिव अनूप देवरानी, कोषाध्यक्ष कुलदीप गुसांई सहित स्थानीय व्यापारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post