Latest News

बूथ जीता तो चुनाव जीता:जगत प्रकाश नड्डा


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन होने के बाद जगत प्रकाश नड्डा पहली बार लखनऊ के दो दिनी दौरे पर हैं।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन होने के बाद जगत प्रकाश नड्डा पहली बार लखनऊ के दो दिनी दौरे पर हैं।आज उन्‍होंने भाजपा मुख्यालय में भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहे।इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गोमती नगर विस्तार स्थित सीएमएस के सभागार में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोंधित किया। यहां उन्‍होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह, उमंग बता रहा है कि उत्तर प्रदेश का भविष्य आगे भी उज्जवल है। क्योंकि राजनीति में विचारों की पूंजी लेकर जो आगे बढ़ता है, वह सफल होता है, भारतीय जनता पार्टी विचारों, सिद्धांतों को लेकर आज तक चल रही है, इसलिए लद्दाख से लेकर केरल तक और पश्चिम से लेकर पूरब तक भाजपा का डंका बज रहा है। अब जरूरत है, बूथ स्तर पर स्थिति और मजबूत करने की, क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता।

Related Post