Latest News

हाथरस कांड को लेकर प्रकाशित किया गया कांग्रेस का कैलेंडर


यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के विभिन्न मुद्दों पर किए गए संघर्षों को संजोकर कैलेंडर किया गया है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के विभिन्न मुद्दों पर किए गए संघर्षों को संजोकर कैलेंडर किया गया है। इस बार है पेज के कैलेंडर पर दो पेज हाथरस कांड के नाम है। एक फोटो प्रियंका पीड़िता की भाभी को गले लगा रही हैं तो दूसरे में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हाथरस आने को पुलिस से संघर्य करती दिखाई दे रही हैं। हाथरस का भूल घड़ी कांड देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुर्खियां बनी थी। हाथरस कांड के बाद सियासत भी गरमाई थी। राजनीतिक दलों से लेकर सामाजिक संगठनों का फूल घड़ी में जमघट लग गया था। सितंबर 2020 की यह वारदात देश की सबसे बड़ी घटना थी। पीड़िता के साथ केंद्रीय व उसके शव को बिना परिवार की अनुमति के जला दिया गया था। हाथरस गैंगरेप की घटना के बाद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने हाथरस के लिए कुछ किया था, जिसमें उनको पुलिस ने दिल्ली- नोएडा बॉर्डर पर रोक लिया था। प्रियंका गांधी के साथ भारी संख्या में समर्थक थे, जिनकी पुलिस के साथ भिड़ंत हुई थी। इसमें प्रियंका गांधी व राहुल गांधी चोटिल भी हुए थे। हाथरस कांड पर जमकर सियासत हुई थी।

Related Post