Latest News

मुजफ्फरनगर महापंचायत में नरेश टिकैत बोले-जारी रहेगा आंदोलन, जयंत चौधरी भी पहुंचे


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत शुरू हो गई है। चौधरी नरेश टिकैत किसानों को संबोधित कर रहे हैं।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत शुरू हो गई है। चौधरी नरेश टिकैत किसानों को संबोधित कर रहे हैं। नरेश टिकैत ने कहा आंदोलन जारी रहेगा। बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हुए हैं। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी महापंचायत में पहुंच गए हैं। महापंचायत को पूर्व सांसद अमीर आलम खान, हरेंद्र मलिक और राजपाल सैनी ने भी संबोधित किया। महापंचायत में किसानों के अलावा समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और कांग्रेस के नेता भी पहुंच रहे हैं। महापंचायत में दिल्ली कूच का फैसला लिया जा सकता है।

Related Post