Latest News

सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस रूप में मनाया


जनपद में सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2019 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री धीरज सिंह गर्ब्याल ने आज जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

रिपोर्ट  - 

जनपद में सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2019 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने आज जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी डॉ एस के बरनवाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जिलाधिकारी के निर्देश में इससे पूर्व प्रातः 8:00 बजे कंडोलिया मैदान से सर्किट हाउस तक Run For Unity दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी डॉ एस के बरनवाल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं आम जनमानस ने प्रतिभाग किया। जबकि जनपद के समस्त सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं निबंध, रंगोली, पेंटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Related Post