Latest News

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मनुज गोयल ने क्षेत्र पंचायत विकास योजना के लिए मुख्य विकास अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी नामित किया


जिलाधिकारी मनुज गोयल ने क्षेत्र पंचायत विकास योजना के लिए मुख्य विकास अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी नामित किया है। साथ ही प्रत्येक विकास खंड हेतु पंचायत स्तर पर पर्यवेक्षण, निगरानी एवं समन्वय हेतु अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 01 फरवरी 2021, जिलाधिकारी मनुज गोयल ने क्षेत्र पंचायत विकास योजना के लिए मुख्य विकास अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी नामित किया है। साथ ही प्रत्येक विकास खंड हेतु पंचायत स्तर पर पर्यवेक्षण, निगरानी एवं समन्वय हेतु अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिलाधिकारी ने क्षेत्र पंचायत विकास योजना निर्माण एवं क्रियान्वयन के संबंध में कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को विकास खंड आवंटित किए हैं। इनमें अशोक कुमार अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को मुख्यालय में लायजन अधिकारी, बसंत मेहता जिला पंचायत राज अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। इसी तरह क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या को लायजन अधिकारी अगस्त्यमुनि, खंड विकास अधिकारी चक्रधर सेमवाल को सहायक नोडल अधिकारी, सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडेय को लायजन अधिकारी जखोली तथा खंड विकास अधिकारी त्रिलोक सिंह रावत को सहायक नोडल अधिकारी हेतु निर्देशित किया है। विकास खंड ऊखीमठ में जिला बचत अधिकारी सूरत लाल को लायजन अधिकारी व खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ दिनेश प्रसाद मैठाणी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र पंचायत विकास योजना निर्माण के लिए प्रत्येक चरण में तकनीकी, प्रशासनिक समर्थन प्राप्त करने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें जिला परियोजना प्रबंधक मनमोहन रौतेला से दूरभाष संख्या 7017109535 पर क्षेत्र पंचायत विकास योजना निर्माण संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही कहा कि जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के समक्ष किसी तरह की समस्या आने पर उसके निराकरण हेतु राज्य स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने उक्त नामित सभी नोडल अधिकारियों को उनसे संबंधित आवंटित विकास खंड का दौरा करते हुए क्षेत्र पंचायत की बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के साथ ही विकास योजना निर्माण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु निर्देश दिए हैं।

Related Post