Latest News

राजकपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन


राजकपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर ने आज मुंबई में अंतिम सांस ली। वह 58 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, उनका निधन हो गया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

राजकपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर ने आज मुंबई में अंतिम सांस ली। वह 58 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, उनका निधन हो गया। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय उनके साथ मौजूद रहे।राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर के निधन की ख़बर से बॉलीवुड स्तब्ध है और शोक छा गया है। ऋषि कपूर के निधन को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि राजीव कपूर चल बसे। दिल का दौरा पड़ने पर बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें अस्पताल लेकर गये, मगर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। परिवार की इस क्षति पर तमाम सेलेब्रिटीज़ ने शोक संवेदनाएं जताईं।राजीव की भाभी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो लगाकर लिखा- RIP... इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सोफी चौधरी ने लिखा- यह सुनकर बहुत दुखी हूं। परिवार को मेरी गहरी संवेदनाएं। सोहेल ख़ान की पत्नी सीमा ख़ान ने भी अपनी संवेदनाएं जताईं। सोनी राज़दान ने लिखा, यह सुनकर बहुत दुखी हूं।

Related Post