Latest News

हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का अवतरण दिवस


जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का अवतरण दिवस सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार, 31 मार्च। जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का अवतरण दिवस सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। संत महापुरूषों ने स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज पर पुष्प वर्षा कर शतायु होने की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री जयराम आश्रम में आयोजित अवतरण दिवस समारोह को संबोधित करते हुए जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के नेतृत्व जयराम आश्रम द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में प्रदान किए गए अतुलनीय योगदान से संपूर्ण देश भलीभांति परिचित है। बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार प्रदान उनमें सेवाभावना जागृत करना बेहद महत्वपूर्ण है। सनानत धर्म के प्रचार प्रसार के लिए भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाना संत समाज की महत्ता को दर्शाता है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि देश भर में जयराम आश्रमों की श्रंखला खड़ी कर सनातन धर्म व संस्कृति के संरक्षण, राष्ट्र की उन्नति तथा सेवा व शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान कर रहे स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज सभी के प्रेरणास्रोत हैं। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि समाज कल्याण व मानवता की सेवा के लिए जीवन समर्पित करने वाले स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज महान संत है। उनके द्वारा गरीब, असहाय, जरूरतमंदों की सेवा के लिए संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्प सभी को प्रेरणा देते हैं। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि जिस संकल्प के साथ स्वामी ब्रह्मचारी महाराज राष्ट्र उत्थान में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। मैत्रीपूर्ण व सरल स्वभाव से सभी के हृदय में स्थान बनाने वाले स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज इसी प्रकार समाज की सेवा करते हुए अपने पूज्य गुरूदेव के अधूरे कार्यो को पूर्ण करते रहें, यही संत समाज की कामना है। निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह वेदांताचार्य महाराज ने स्वामी ब्रह्मस्वरूप महाराज की दीर्घायू की कामना करते हुए कहा कि महापुरूषों ने सदैव ही समाज का मार्गदर्शन कर नयी दिशा प्रदान की है। ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के कृपापात्र शिष्य स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज अपने नाम के अनुरूप ही समाज को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित कर रहे हैं। स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत महापुरूष सदैव उनके लिए पूज्यनीय रहे हैं। प्रत्येक कार्य में उन्हें संत महापुरूषों का

Related Post