Latest News

चमोली मे स्वामी यतीश्वरानन्द ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए


भारतीय जनता युवा मोर्चा चमोली द्वारा शहीदों के सम्मान में सोमवार को कर्णप्रयाग के प्रयागराज लाॅज में सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 05 अप्रैल,2021, भारतीय जनता युवा मोर्चा चमोली द्वारा शहीदों के सम्मान में सोमवार को कर्णप्रयाग के प्रयागराज लाॅज में सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैनिक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के उत्तराखण्ड सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, भाषा तथा पुर्नगठन स्वामी यतीश्वरानन्द ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में छतीसगढ में शहीद हुए जवानों के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम को भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ने कहा कि मै भारत माता के अमर समूतों को नमन करता हूं। जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। उन्होंने कहा कि सैनिक देश की आन बान और शान में अपने प्राणों की बाजी लगाता है तब जाकर हम सुरक्षित रह पाते है। आज शहीद सैनिकों के सम्मान में उनके परिजनों को सम्मानित किया जा रहा है ताकि आने वाली पीढी इनसे प्रेरणा ले सके। मा0 राज्य मंत्री ने अमर सपूतों के परिजनों के सम्मान में इस कार्यक्रम को एक अनुकरणीय पहल बताया। सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने शहीदों के आश्रितों को शाॅल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वीर सैनिकों के पराक्रम के चलचित्र प्रदर्शित किए गए। इस दौरान थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिलाघ्यक्ष रघुवीर सिंह विष्ट, पूर्व विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग दमयन्ती रतूडी, ब्लाक प्रमुख कर्णप्रयाग चन्देश्वरी रावत, अर्जुन अवार्ड विजेता सुरेन्द्र सिंह कनवासी, कार्यक्रम अध्यक्ष कर्नल एच एस रावत, कार्यक्रम संयोजक सुधीर जोशी, भारतीय जनता युवा मोर्चा चमोली देवेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व सैनिक व शहीद आश्रित उपस्थित थे

Related Post