Latest News

व्याख्यानमाला में बाबा बलराज कॉलेज पंजाब विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर सुनील खोसला नà


आज हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में तीन दिवसीय व्याख्यानमाला की शुरुआत हुई। इस व्याख्यानमाला में बाबा बलराज कॉलेज पंजाब विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर सुनील खोसला ने "भारत में अधिकारों की संवैधानिकता" और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में राष्ट्रीय शक्ति" विषय पर व्याख्यान दिया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

आज हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में तीन दिवसीय व्याख्यानमाला की शुरुआत हुई। इस व्याख्यानमाला में बाबा बलराज कॉलेज पंजाब विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर सुनील खोसला ने "भारत में अधिकारों की संवैधानिकता" और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में राष्ट्रीय शक्ति" विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एमएम सेमवाल ने प्रो खोसला का स्वागत किया। यहाँ छात्रों में नए ज्ञान का संचार करेंगे:प्रोफेसर सी एस सूद मानव एवं समाज विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर सी एस सूद ने कहा कि इस तरह के व्याख्यान यहाँ छात्रों में नए ज्ञान का संचार करेंगे और उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए विद्वानों का ज्ञान प्राप्त हो सकेगा। सरकार को भीनागरिकों के बेहतर जीवन के लिए कुछ जिम्मेदारिया नीति निदेशक तत्व के रूप में दी गयी है:खोसला प्रो सुनील खोसला ने भारत मे अधिकारों की संवैधानिकता विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि हमारा संविधान नागरिकों को बहुत से अधिकार देता है और इसके साथ ही सरकार को भी नागरिकों के बेहतर जीवन के लिए कुछ जिम्मेदारिया नीति निदेशक तत्व के रूप में दी गयी है। मतदान का अधिकार इसी तरह का अधिकार है जिस पर पूरा लोकतंत्र टिका हुआ है। संविधान में बहुत से ऐसे अधिकार है जो बहुत जरूरी है लेकिन हम उनका उपयोग उस तरह नही करते है जिस तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किया जाना चाहिए। मतदान का अधिकार इसी तरह का अधिकार है जिस पर पूरा लोकतंत्र टिका हुआ है। लेकिन नागरिक इसका उपयोग बिना सोचे समझे करते है। देश का समाजिक, आर्थिक, राजनीतिक विकास होने से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में प्रभावशीलता बढ़ती है। दूसरे व्याख्यान में प्रो खोसला ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में राष्ट्रीय शक्ति के विषय मे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में राष्ट्रीय शक्ति समय के साथ बदलती रहती है। उन्होंने कहा कि देश का समाजिक, आर्थिक, राजनीतिक विकास होने से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में प्रभावशीलता बढ़ती है। हमारा देश दुनिया के देशों के लिए अच्छा बाजार है जो कि हमारे विकास में सहायक हो सकता है। इस कार्यक्रम में प्रो आर एन गैरोला, प्रो हिमांशु बौड़ाई, डॉ गिरीश भट्ट और शोध छात्र व एम ए के छात्र मौजूद थे। इस कार्यक्रम का संचालन शोध छात्र गौरव डिमरी ने किया।

Related Post