Latest News

आरक्षण समाप्ति के लिए 24 को जंतर मंतर पर होगी रैली-राजेश शर्मा


जातिगत आरक्षण समाप्त किए जाने के लिए जन अधिकार मोर्चा द्वारा 24 नवंबर को दिल्ली में जंतर मंतर पर रैली का आयोजन किया जा रहा है। प्रैस क्लब में प्रैसवार्ता के दौरान रैली के संबंध में जानकारी देते हुए जन अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि रैली में उत्तराखण्ड से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

रिपोर्ट  - 

हरिद्वार, 13 नवंबर। जातिगत आरक्षण समाप्त किए जाने के लिए जन अधिकार मोर्चा द्वारा 24 नवंबर को दिल्ली में जंतर मंतर पर रैली का आयोजन किया जा रहा है। प्रैस क्लब में प्रैसवार्ता के दौरान रैली के संबंध में जानकारी देते हुए जन अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि रैली में उत्तराखण्ड से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि संविधान में आरक्षण की व्यवस्था केवल दस वर्ष के लिए की गयी थी। लेकिन राजनैतिक लाभ के लिए इसे लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण जातिगत आधार पर ना होकर केवल आर्थिक आधार पर होना चाहिए। गरीब सभी जाति में हैं। इसलिए आरक्षण केवल जातिगत आधार पर लागू किया जाना चाहिए। श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि आरक्षण देश की बड़ी समस्या बन गया है। सरकार को आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर लागू कर समाज के सभी वर्गो को इसका लाभ देना चाहिए। देश हित में जातिगत आरक्षण को पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए। अखिल भारतीय संत समिति के प्रवक्ता बाबा हठयोगी ने कहा कि दस वर्ष के लिए लागू किए गए आरक्षण को अब आगे नहीं बढ़या जाना चाहिए। देशहित में आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू होना चाहिए। प्रैसवार्ता के दौरान विनय देव, गौतम खट्टर, पंडित शक्तिधर शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Related Post