Latest News

पौड़ी में 25 नवंबर, 2019 से खेल महाकुम्भ शुरू, गरीब प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने की कवायत


सूबे के खेल मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय ने आज सचिवालय से वीडियों कान्फ्रेस के माध्यम से जनपदों के अधिकारियों के साथ ‘खेल महाकुम्भ 2019‘ के आयोजन से संबंधित बैठक ली। जिसमें जनपद से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। 25 नवंबर, 2019 से खेल महाकुम्भ शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पंचायत स्तर से ही सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

रिपोर्ट  - 

सूबे के खेल मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय ने आज सचिवालय से वीडियों कान्फ्रेस के माध्यम से जनपदों के अधिकारियों के साथ ‘खेल महाकुम्भ 2019‘ के आयोजन से संबंधित बैठक ली। जिसमें जनपद से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। 25 नवंबर, 2019 से खेल महाकुम्भ शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पंचायत स्तर से ही सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। खेल महाकुंभ, 2019 का आयोजन क्रमशः न्याय पंचायत स्तर, ब्लाक स्तर, जिला स्तर तथा अन्त में राज्य स्तर पर किया जायेगा। पंचायत स्तर तक प्रतिभाएं तलाशने का कार्य करते हुए, गरीब प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने को कहा। खेल महाकुम्भ 2019 हेतु शुभंकर ‘कस्तूरी मृग‘ होगा। 100 मीटर फर्राटा दौड़ में राज्य स्तर के प्रथम दो विजेता को कार देकर पुरूष्कृत किया जायेगा। जबकि अन्य प्रथम विजेता को बाईक व स्कूटी देकर सम्मानित किया जायेगा। खेल मंत्री श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल महाकुम्भ में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिया जाए, ताकि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि खेल महाकुम्भ का उद्देश्य पूर्ण हो सके इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। गरीब प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी हर संभव सहायता की जाए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किए जाने की भी संभावनाएं तलाश की जानी चाहिए, साथ ही पंचायत स्तर तक प्रतिभाएं तलाशने का कार्य लगातार किया जाए। खेल मंत्री श्री पाण्डेय ने निर्देश दिए कि इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकें इसके लिए राज्य स्तर से पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। खेल महाकुम्भ अवधि के दौरान सभी खिलाड़ियों के रहने, खाने, फस्र्ट-एड आदि की उचित व्यवस्था की जाए। खिलाड़ियों की संख्या के अनुरूप टॉयलेट की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश से बाहर अन्य खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के ट्रैक सूट, जूते एवं किट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान सचिव खेल श्री बृजेश कुमार संत ने बताया गया कि खेल महाकुम्भ 2019 में इस वर्ष दो लाख से अधिक खिलाड़ियों द्वारा भाग लिया जायेगा। खेलों हेतु निर्धारित आयु वर्ग अंडर-12, अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21 (सभी वर्गों में बालक-बालिका पृथक-पृथक), 21-25 आयु वर्ग हेतु महिला वर्ग तथा दिव्यांगजन रखे गये हैं। दिव्यांगजन के खेल आयोजन केवल राज्य स्तर पर होंगे। इसी प्रकार महिला वर्ग के खेल जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित होंगे। खेल महाकुम्भ में कुल 16 खेल प्रतियोगिताएं निर्धारित हैं जिनमें कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, वालीबाल, बैडमिंटन, फुटबाल, टेबल-टेनिस, ताईक्वांडो, बॉक्सिंग, जूडो, हैण्डबाल, बास्केटबाल, हॉकी, तैराकी, तीरंदाजी व तलवारबाजी शामिल हैं। खेल महाकुम्भ में तैराकी, तीरंदाजी व तलवारबाजी को प्रथम बार रखा गया है जिनका आयोजन राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ में अंडर-14 व अंडर-17 बालक-बालिका में किया जायेगा। दिव्यांगजन हेतु सीधे राज्य स्तर पर एथलेटिक्स, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, लम्बी कूद व बैडमिंटन खेलों का आयोजन होगा। इस अवसर पर जनपद से पीएम स्वजल दीपक रावत, डीपीआरओ एम.एम. खान, उप क्रीड़ अधिकारी अरूण बंगवाल, जिला सूचना अधिकारी बद्री चन्द नेगी, अधि.अधि.नगरपालिका प्रदीप सिंह बिष्ट, बीओ नरेश रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उमेश चन्द्र बहुगुणा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post