Latest News

पौड़ी में निजी एम्बुलेन्स वाहनों के किराया निर्धारण हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा किराया दरें निर्धारित की गई है।


जनपद गढ़वाल में कोविड-19 के दृष्टिगत संचालित होने वाली निजी एम्बुलेन्स वाहनों के किराया निर्धारण हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा किराया दरें निर्धारित की गई है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी दिनांक 13 मई, 2021, जनपद गढ़वाल में कोविड-19 के दृष्टिगत संचालित होने वाली निजी एम्बुलेन्स वाहनों के किराया निर्धारण हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा किराया दरें निर्धारित की गई है। जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल डाॅ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा सभी संबंधितों को जनपद के अन्तर्गत निजी एम्बुलेन्सों का संचालन निर्धारित दरों के अनुसार करवाने के आदेश दिये गये हैं। साथ ही निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूल किये जाने पर संबंधित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही करने के भी आदेश दिये गये हैं। जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा जनपद गढ़वाल में कोविड-19 के दृष्टिगत संचालित होने वाली निजी एम्बुलेन्स हेतु किराया दरें निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार हैं-बेसिक एम्बुलेन्स विद् आॅक्सीजन सिलेण्डर(नाॅन एसी) में पर्वतीय मार्गों हेतु न्यूनतम किराया रू. 900.00(नौ सौ मात्र), 15 कि.मी. की परिधि तक छोड़ने हेतु(अवधि डेढ घण्टा), मैदानी मार्गों हेतु न्यूनतम किराया रू. 800.00, 15 कि.मी. की परिधि तक छोड़ने हेतु(अवधि एक घण्टा), एक घण्टे के पश्चात रू. 200.00 प्रति घण्टा प्रतीक्षा भाड़ा होगा। पर्वतीय मार्गों हेतु 15 कि.मी. से अधिक दूरी हेतु रू. 20.00 प्रति कि.मी., प्रत्येक अतिरिक्त कि.मी. या उसके भाग के लिये। मैदानी मार्गों हेतु 15 कि.मी. से अधिक दूरी हेतु रू. 18.00 प्रति कि.मी., प्रत्येक अतिरिक्त कि.मी. या उसके भाग के लिये। वहीं बेसिक एम्बुलेन्स विद् आॅक्सीजन सिलेण्डर(एसी) में पर्वतीय मार्गों हेतु न्यूनतम किराया रू. 1100.00(एक हजार एक सौ मात्र), 15 कि.मी. की परिधि तक छोड़ने हेतु(अवधि डेढ घण्टा), मैदानी मार्गों हेतु न्यूनतम किराया रू. 1000.00, 15 कि.मी. की परिधि तक छोड़ने हेतु(अवधि एक घण्टा), एक घण्टे के पश्चात रू. 250.00 प्रति घण्टा प्रतीक्षा भाड़ा होगा। पर्वतीय मार्गों हेतु 15 कि.मी. से अधिक दूरी हेतु रू. 22.00 प्रति कि.मी., प्रत्येक अतिरिक्त कि.मी. या उसके भाग के लिये। मैदानी मार्गों हेतु 15 कि.मी. से अधिक दूरी हेतु रू. 20.00 प्रति कि.मी., प्रत्येक अतिरिक्त कि.मी. या उसके भाग के लिये होगा। आईसीयू कार्डियक एम्बुलेन्स में पर्वतीय एवं मैदानी मार्गाें हेतु न्यूनतम किराया 15 कि.मी. की परिधि तक के लिए रू. 3000.00 वाहन मय चालक, रू. 4000.00 नर्सिंग स्टाफ के साथ एवं रू. 6000.00 डाॅक्टर के साथ होगा। जबकि 15 कि.मी. से अधिक दूरी हेतु पर्वतीय मार्गों हेतु रू. 45.00 प्रति कि.मी. नर्सिंग स्टाफ के साथ, प्रत्येक अतिरिक्त कि.मी. या उसके भाग के लिए तथा मैदानी मार्गों के लिए 15 कि.मी. से अधिक दूरी हेतु रू. 50.00 प्रति कि.मी. डाॅक्टर के साथ प्रत्येक अतिरिक्त कि.मी. या उसके भाग के लिए होगा।

Related Post