Latest News

प्रसिद्ध इतिहासकार व लेखक डा०शिव प्रसाद नैथानी हमारे बीच नही रहे


साथियों अत्यंत दु:खद समाचार मिला है कि प्रसिद्ध इतिहासकार व लेखक डा०शिव प्रसाद नैथानी(निवास अपर भक्तियाना, श्रीनगर, गढ़वाल) का आज देहांत हो गया है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

साथियों अत्यंत दु:खद समाचार मिला है कि प्रसिद्ध इतिहासकार व लेखक डा०शिव प्रसाद नैथानी(निवास अपर भक्तियाना, श्रीनगर, गढ़वाल) का आज देहांत हो गया है।गढ़वाल विश्व विद्यालय श्रीनगर के इतिहास विभाग से सेवा निवृत्त डा०शिव प्रसाद नैथानी जी ने उत्तराखण्ड इतिहास पर केंद्रित अनेक शोधपरक पुस्तकें लिखी हैं।उत्तराखण्ड के तीर्थ एवं मंदिर,उत्तराखण्ड श्री क्षेत्र श्रीनगर,गढ़वाल के संस्कृत अभिलेख,गढ़वाल के प्रमुख तीर्थ,उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य व पर्यटन, आदि अन्य पुस्तकों के विद्वान लेखक डा०शिव प्रसाद नैथानी के निधन से उत्तराखण्ड के लेखन जगत में बहुत बड़ा शून्य उत्पन्न हो गया है।विदित हो कि कुछ दिन पूर्व ही उनके युवा पुत्र मोहन नैथानी का भी निधन हो गया था।डा०शिव प्रसाद नैथानी पुत्र शोक की इस वेदना को सह नहीं सके तथा आज वे भी हमें शोक में डुबोकर चल बसे।डा०शिव प्रसाद नैथानी की मृत्यु के समाचार से शिक्षा जगत,साहित्यिक क्षेत्र तथा विद्वत समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गयी है।श्रीनगर गढ़वाल को अपनी सेवा व सृजन से कर्म भूमि बनाने वाले डा०शिव प्रसाद नैथानी को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सदा याद किया जाएगा।दु:ख की इस घड़ी में ईश्वर शोक संतप्त परिवार को कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करे। "आल न्यूज़ भारत" परिवार भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।

Related Post